सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Domestic gas cylinders are being used in street vendors and eateries.

Una News: रेहड़ी-फड़ी, ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders are being used in street vendors and eateries.
बडूही में एलपीजी गैस का हो रहा दुरुपयोग,।संवाद - फोटो : महमूदाबाद में मृतक रवि गोपाल के शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बडूही (ऊना)। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब देश के विभिन्न हिस्सों की तरह जिला ऊना में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सरकार को गैस वितरण को नियंत्रित करने के लिए सख्त गाइडलाइन लागू करनी पड़ी हैं।
Trending Videos

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगना आम हो गया है। लोग सुबह-सुबह ही लाइन में लग जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसी बीच जिला ऊना में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रेहड़ी-फड़ी संचालक, ढाबा मालिक और छोटे व्यवसायी घरेलू सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं के हिस्से की गैस भी प्रभावित हो रही है।
हालांकि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर छापेमारी और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इनका असर सीमित ही दिखाई दे रहा है। कई मामलों में कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग दोबारा नियमों की अनदेखी करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
नियमित निरीक्षण, जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। स्थानीय निवासी डिंपल राजपूत का कहना है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना चाहिए।
लोगों को गैस नहीं मिल रही है और कुछ लोग इसका व्यवसाय में दुरुपयोग कर रहे हैं। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच ऐसे लोगों को भी जिम्मेदारी दिखानी होगी और प्रशासन को सख्त जांच करनी चाहिए। टकारला से ग्रामीण राकेश शर्मा ने कहा कि घरेलू सिलिंडर का गलत इस्तेमाल आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। यदि प्रशासन नियमित रूप से जांच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे तो स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।

बडूही में एलपीजी गैस का हो रहा दुरुपयोग,।संवाद

बडूही में एलपीजी गैस का हो रहा दुरुपयोग,।संवाद- फोटो : महमूदाबाद में मृतक रवि गोपाल के शोकाकुल परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed