सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The expansion of Chintpurni temple gained momentum

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण को मिली रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Mar 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
The expansion of Chintpurni temple gained momentum
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने विस्तारीकरण के पहले चरण के तहत मंदिर परिसर के आसपास स्थित 30 दुकानों को तोड़ने का ठेका अलॉट कर दिया है। यह ठेका ठेकेदार रामधन शर्मा को दिया गया है जिन्होंने सबसे कम बोली लगाकर यह कार्य अपने नाम किया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार इस ठेके को हासिल करने की दौड़ में कुल तीन ठेकेदार शामिल थे, जिनमें से रामधन शर्मा की बोली सबसे कम रहने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ नीरज ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बुधवार से मौके पर काम शुरू होने की पूरी संभावना है। विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं ताकि कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। मंदिर के विस्तारीकरण के तहत दुकानों को हटाने के बाद परिसर को अधिक खुला और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी और भीड़भाड़ की समस्या भी कम होगी। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा। मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों का मानना है कि विस्तारीकरण के बाद माता चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप और अधिक भव्य और आकर्षक होगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed