सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three people caught red-handed while illegally cutting Khair

Una News: अवैध खैर कटान करते तीन लोग रंगे हाथ पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Mar 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Three people caught red-handed while illegally cutting Khair
विज्ञापन
ऊना। वन विभाग की टीम ने बहडाला के सरकारी जंगलों में तीन लोगों को खैर का अवैध काटन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि उनके यहां से एक बिजली से चलने वाला आरा बैटरियों सहित भी बरामद किया है। मौके पर आरोपियों से खैर के सात पेड़ों को भी बरामद किया है। इन पेड़ों के अलावा कितने और पेड़ काटे गए हैं, इस बात की जांच करने में वन विभाग की टीम जुट गई है। सरकारी भूमि से चोरी से पेड़ काटने के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। वन मंडल अधिकारी ऊना सुशील राणा के अनुसार वनरक्षक आरती कुमारी, वनरक्षक बनगढ़ बीट प्रभारी नवीन कुमार, वन मित्र बहडाला रविंद्र कुमार, ब्लॉक ऑफिसर संतोषगढ़ प्रदीप सिंह की टीम ने कार्रवाई की है। बहडाला जंगल से खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटते हुए नीतीश पुत्र जंग बहादुर, अक्षय पुत्र राजकुमार और जंग बहादुर पुत्र कुलदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 बहडाला तहसील व जिला ऊना को काबू किया है। राणा ने कहा कि सामाजिक सहयोग से ही अवैध गतिविधियों को बढ़ने से रोका जा सकता है और विभाग का भी इसी तरह से नियमित तौर पर अभियान जारी रहेगा। अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed