सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kangar school's science model first in the state

Una News: कांगड़ स्कूल का विज्ञान मॉडल राज्यभर में प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kangar school's science model first in the state
विज्ञापन
छात्र राजवीर और प्रिंस का स्कूल में भव्य स्वागत
Trending Videos






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। पीएमश्री स्कूलों का राज्य स्तरीय बाल मेला हमीरपुर जिले के गौना स्थित डाइट में आयोजित हुआ। इस मेले में पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ का विज्ञान मॉडल राज्य स्तर पर प्रथम रहा। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों के राज्य स्तरीय बाल मेले में स्कूल के छात्र राजवीर ठाकुर का साइंस मॉडल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि सीनियर वर्ग में छात्र प्रिंस का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा।

जिला ऊना से कुल 30 बच्चों ने राज्यस्तरीय मेले में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ये बच्चे जिला स्तरीय मेले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके थे। कांगड़ स्कूल लौटने पर इन दोनों बच्चों का स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा, एसएमसी प्रधान कपिल देव और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed