सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant workers in Bathu were made aware about fire safety.

Una News: बाथू में प्रवासी मजदूरों को आग से बचाव के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Mar 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers in Bathu were made aware about fire safety.
विज्ञापन
काम पर जाते समय चूल्हे को अच्छी तरह ढक कर जाएं या उस पर पानी डाल दें : सुनील दत्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू गांव में प्रवासी मजदूरों को आग से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। मजदूरों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आगजनी की घटनाओं से बचा जा सकता है। मजदूरों को बताया कि खाना बनाने के बाद काम पर जाते समय चूल्हे को अच्छी तरह ढक कर जाएं या उस पर पानी डाल दें, ताकि आग लगने का खतरा न रहे।
इसके अलावा अगर धूप-बत्ती या दिया जलाया गया हो तो उसे भी घर से निकलने से पहले पूरी तरह बुझा दें। कई बार लापरवाही के कारण झुग्गियों या कमरों में आग लग जाती है। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी मजदूरों से अपील की गई कि वे सतर्क रहें और आग से बचाव के नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर फायर स्टेशन टाहलीवाल के प्रभारी सुनील दत्त, प्रशामक, रविंदर सिंह, चालक राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed