सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma issues warning regarding fake Facebook IDs

Una News: फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने जारी की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma issues warning regarding fake Facebook IDs
विज्ञापन
''विवेक शर्मा विक्कू समर्थक'' नाम की आईडी से किया जा रहा दुष्प्रचार, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर संचालित एक कथित फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि “विवेक शर्मा विक्कू समर्थक” नाम से चल रही आईडी का उनसे कोई संबंध नहीं है और यह उनकी या उनकी टीम की आधिकारिक आईडी नहीं है।
विधायक ने लोगों से इस आईडी को स्वीकार न करने और इसके माध्यम से साझा की जा रही किसी भी जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम और छवि का दुरुपयोग कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनावों के बाद कुछ लोग बौखलाहट में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर सेल को भी सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed