{"_id":"6a2686541d91f56d280f6625","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-targets-the-opposition-over-the-construction-of-a-bridge-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक विवेक शर्मा ने पुली निर्माण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक विवेक शर्मा ने पुली निर्माण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:37 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटला खुर्द में क्षतिग्रस्त पुली को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच विधायक विवेक शर्मा ने विपक्षी नेताओं और आंदोलन कर रहे लोगों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के उद्देश्य से पुली निर्माण के मुद्दे को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि इस पुली के निर्माण की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो चुकी थी और सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। कोटला खुर्द में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जो लोग आज यहां आकर आंदोलन कर रहे हैं और स्वयं को जनता का हितैषी बताने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि पुली निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि जनता को पूरी सच्चाई बताई जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार का भ्रम न फैले। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पांच व्यक्तियों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और यह प्रचारित करने का प्रयास कर रहे हैं कि पुली का निर्माण उनके दबाव के कारण हो रहा है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कोटला खुर्द पुली के निर्माण के लिए जुलाई 2025 में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।