फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New rooms are being set up at the Municipal Corporation office.

Una News: नगर निगम कार्यालय में नए कक्ष हो रहे स्थापित

Thu, 09 Jul 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
New rooms are being set up at the Municipal Corporation office.
ऊना। नगर निगम कार्यालय में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नए कक्ष स्थापित करने का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। निगम प्रशासन कार्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष तैयार कर विभिन्न शाखाओं और निगम से जुड़े कार्यालयों को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

इस पहल के पूरा होने के बाद शहरवासियों को अपने विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य सभी महत्वपूर्ण शाखाओं को एक ही परिसर में संचालित करना है, ताकि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, संपत्ति कर, स्वच्छता, जल निकासी, लाइसेंस, शिकायत निवारण तथा अन्य निगम संबंधी कार्यों का निपटारा अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जा सके। इसके लिए कार्यालय भवन में नए कक्षों का निर्माण और आवश्यक कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि नए कक्ष तैयार होने के बाद संबंधित शाखाओं को चरणबद्ध तरीके से वहां स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed