{"_id":"6a6ba345994205714905020b","slug":"new-station-house-officer-to-redeem-the-reputation-of-mehatpur-police-una-news-c-93-1-una1002-200620-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर पुलिस पर लगे दाग को धोएंगे नए थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर पुलिस पर लगे दाग को धोएंगे नए थाना प्रभारी
Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। बीते दिनों मैहतपुर मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान पर हुई मारपीट मामले में पुलिस पर लगे दाग को धोने का जिम्मा अब खुद मैहतपुर के नए थाना प्रभारी ने अपने हाथ में ले लिया है। माना जा रहा है कि वे इस मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। इस मारपीट के मामले में तत्कालीन जांच अधिकारी को विभाग ने निलंबित करके नए थाना प्रभारी को निष्पक्ष तरीके से जांच का जिम्मा सौंपा है ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।
सूत्रों के अनुसार शराब के ठेके पर कारिंदों के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस पर शराब कारोबारी ने कई गंभीर आरोप जड़े थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुलिस कर्मियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से न केवल जांच अधिकारी को निलंबित किया है बल्कि तत्कालीन एसएचओ को लाइन में भेजकर यह साफ संदेश दिया है कि किसी को भी इस तरह से कार्य करने पर बख्शा नहीं जाएगा। अब नए थाना प्रभारी अशोक कुमार उक्त मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं तथा माना जा रहा है कि वे निष्पक्ष तरीके से जांच करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके।
शराब कारोबारी टीएल द्विवेदी ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा था कि पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में कुछ गुंडा तत्वों ने आकर उनके कारिंदों से मारपीट की तथा उन्हें जबरन अपने साथ थाने ले गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके कारिंदों ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिससे उनके साथ मारपीट की जाती। द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उक्त मामले की जांच करने की मांग उठाई थी, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने उक्त कड़ा कदम उठाया है। उधर पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि मारपीट मामले की जांच की जा रही है।