सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One injured in car-bike collision

Una News: कार और बाइक की टक्कर में एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 Apr 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
One injured in car-bike collision
नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर वाईक व कार की टक्कर के बाद मौका पर क्षतिग्रस्त वाहन।संवा
विज्ञापन
नंगल-आंनदपुर साहिब मार्ग पर हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जांदला के निकट हुुए इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव सधेवाल निवासी जसप्रीत अपने मोटर साइकिल पर नंगल से अपने गांव जा रहा था। चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही कार चालक ने विपरीत दिशा में जाकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार टक्कर के बाद उछल कर काफी दूर जा गिरा। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के साथ ही खाई में जा गिरी। बाइक चालक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक ग्रामीण बैंक नादौन शाखा में बतौर प्रबंधक तैनात है। कार चालक अरुण रावत ने बताया कि उसकी पत्नी आईसीयू वार्ड में चंडीगढ़ में भर्ती है। पूरी रात वह अपनी पत्नी की देखभाल में लगा रहा। इस दौरान गाड़ी चलाते समय नींद आ गई जो हादसे का कारण बनी। जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार ने कहा कि फिलहाल घायल जसप्रीत के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed