{"_id":"6a4e9bcb2a3cc4552a06d6a5","slug":"orders-issued-for-the-posting-of-three-new-doctors-at-the-civil-hospital-amb-una-news-c-93-1-ssml1047-197870-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल अंब में तीन नए चिकित्सकों के तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल अंब में तीन नए चिकित्सकों के तैनाती के आदेश
Thu, 09 Jul 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल में तीन नए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल में नए चिकित्सकों के आने से मरीजों को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद जगी है। नए चिकित्सक मिलने के बाद अंब अस्पताल में अब चिकित्सकों की संख्या छह से बढ़कर नौ हो गई है।
नागरिक अस्पताल अंब को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा दिया जा चुका है। अब विभाग ने अस्पताल के लिए तीन नए चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। अब तीन नए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी होने के बाद अस्पताल में ओपीडी सेवाओं में सुधार आने के साथ-साथ मरीजों को समय पर इलाज मिलने की संभावना बढ़ गई है। इससे अंब, चिंतपूर्णी, भरवाईं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित उपमंडल की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। नए चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों का इंतजार कम होगा और रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
नए ओपीडी ब्लॉक का भी जल्द शुरू होगा निर्माण
नागरिक अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। नए ब्लॉक में मरीजों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था व अलग अलग ओपीडी कक्ष स्थापित किए जाएंगें ताकि भीड़ बढ़ने पर मरीजों व तीमारदारों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब के लिए तीन नए चिकित्सकों की तैनाती आदेश जारी हुए हैं। विभाग का प्रयास है कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए ताकि लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सके। इससे अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या नौ हो गई है।
-डॉ. राहुल कतना, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी अंब