{"_id":"6a2ef2eb69395c48b60f0a45","slug":"panic-following-two-thefts-in-twelve-hours-forensic-team-arrives-to-search-for-clues-una-news-c-93-1-una1002-195186-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारह घंटे में दो चोरियों से दहशत, सुराग तलाशने पहुंची फोरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारह घंटे में दो चोरियों से दहशत, सुराग तलाशने पहुंची फोरेंसिक टीम
विज्ञापन
नंगल कलां चोरी मामले में जांच करती पुलिस व आरएफएसएल की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के तहत गांव नंगल कलां में 12 घंटे के भीतर हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों के बाद दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम रविवार को दोनों प्रभावित घरों में पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने दरवाजों, खिड़कियों और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। इस दौरान संभावित फिंगरप्रिंट, तकनीकी साक्ष्य और अन्य अहम सुराग एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
हालांकि वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
पहली वारदात शुक्रवार देर रात गांव निवासी निर्मल सिंह के घर में हुई। अज्ञात चोर घर में घुसकर अलमारी में रखे दो सोने की चेन, दो सोने की नथ, चार सोने की अंगूठियां, एक चांदी की पायल, चांदी के 20 सिक्के और चांदी के आठ कंगन चोरी कर ले गए।
शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों को घर का सामान बिखरा मिला तो चोरी का पता चला। इसके बाद शनिवार दोपहर गांव में दूसरी बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने जोगिंद्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी और सोने के गहनों का पूरा सेट चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार ने शादी की तैयारियों के चलते हाल ही में गहने बनवाए थे।
दोनों मामलों में पुलिस गहन जांच कर रही और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। कैमरों में कैद हुई हर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। आरोपियों को जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा। सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक, ऊना