{"_id":"6a6f93d40416cc882c0666bd","slug":"permanent-solution-to-the-drinking-water-problem-in-ward-7-of-amb-una-news-c-93-1-una1026-200928-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब के वार्ड सात में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब के वार्ड सात में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान
Mon, 03 Aug 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के वार्ड सात स्थित हरिजन और मुस्लिम बस्ती में दो दशक से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। समस्या दूर होने पर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनुसूया रानी और वार्ड पार्षद अंजना देवी का मुंह मीठा करवाकर आभार जताया।
लंबे समय से बस्ती के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनुसूया रानी ने 19 जुलाई को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को शीघ्र स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे।
अब पेयजल व्यवस्था बहाल होने से बस्ती के करीब 35 से 40 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने के रूप में देखा और नगर पंचायत व जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर वार्ड आठ के पार्षद मेला राम, शिवदेव सिंह, नितिन ठाकुर, प्रदीप भाटिया, सरोज बाला, राम प्यारी सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।