फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The sourness of rising prices on the sweetness of fruits.

Una News: फलों की मिठास पर बढ़ते दामों की खटास

Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The sourness of rising prices on the sweetness of fruits.
ऊना। सावन माह में ऊना के फल बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और व्रत-त्योहारों के चलते मांग बढ़ने से एक सप्ताह में कई फलों के दामों में 20 से 100 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फल कारोबारियों के अनुसार बारिश के मौसम में सप्लाई प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने से सेब, संतरा, अंगूर, आम, माल्टा, प्लम, बब्बूगोशा और कीवी के दाम बढ़े हैं। हालांकि सेब के दाम घटे हैं, जबकि केला, पपीता, मौसमी, अनार और तरबूज के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं सावन में व्रत और धार्मिक आयोजनों के कारण फलों की मांग बढ़ने से भी कीमतों पर असर पड़ा है। बाजार में सेब 300 रुपये से घटकर 250 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि संतरा 250 से 260 और अंगूर 300 से 350 प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणियों का कहना है कि महंगाई के कारण अब पहले की तरह एक साथ कई तरह के फल खरीदना संभव नहीं रह गया है। लोग जरूरत के अनुसार सीमित मात्रा में ही फल खरीद रहे हैं।
फल विक्रेता अशोक कुमार का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और आपूर्ति बेहतर हुई तो आने वाले दिनों में कुछ फलों के दामों में राहत मिल सकती है।
सावन में फलों के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है। पहले किलो के हिसाब से आसानी से खरीदारी हो जाती थी लेकिन अब महंगाई के कारण जरूरत भर ही फल लेने पड़ते हैं। रितु शर्मा, ऊना

इस बार सावन में सेब, आम और अन्य फलों के दाम रोज बदल रहे हैं। कभी कीमतें बढ़ जाती हैं तो कभी थोड़ी कम हो जाती हैं। इससे खरीदारी के समय असमंजस बना रहता है। आरती शर्मा, ऊना
जिले में प्रमुख फलों के दाम (₹प्रति किलोग्राम)
फल
हफ्ता पहले
अब
सेब 300 250
केला 80 80
संतरा 250 260
अंगूर 300 350
अनार 250 250
पपीता 80 80
मौसमी 100 100
आम 100/120/150 150/200/220
माल्टा 200 220
प्लम 100 120
बब्बूगोशा 200 220
तरबूज 50 50
कीवी 50 60 (प्रति पीस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed