सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Political equations changed due to the opening of the District Council President

Una News: जिला परिषद अध्यक्ष ओपन होने से बदले सियासी समीकरण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Political equations changed due to the opening of the District Council President
विज्ञापन
बहुमत स्पष्ट होने के बावजूद भाजपा ने नहीं खोले अभी तक अपने पत्ते


अविनाश और पवन की चर्चाएं जोरों पर, डीसी आज दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

17 वार्डों की गठित जिला परिषद में 11 पर जीतकर आए भाजपा समर्थित

नौ वार्डो पर महिलाएं जीती, पांच पर कांग्रेस समर्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 17 वार्डों की जिला परिषद ऊना में भाजपा को बहुमत स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भी अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पत्ते नहीं खोले गए हैं। इस बार जिला परिषद का अध्यक्ष पद ओपन होने से भले ही सियासी समीकरण जिला ऊना में बदले हैं। इनमें 11 वार्डों में जिला परिषद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतकर आए हैं और पांच वार्डों में ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।
सबसे खास पहलू यहां पर यह है कि 17 वार्डों की जिला परिषद में सबसे अधिक नौ वार्डों में महिलाएं जीती हैं, लेकिन इस बार अध्यक्ष पद ओपन होने से ऊना जिला में जिला परिषद के सियासी समीकरण बदलकर रह गए हैं, ऐसे में अविनाश मनन और पवन के नाम की चर्चा जोरों पर है तो वहीं उपायुक्त ऊना जतिन लाल आठ जून को जिला परिषद के सभागार में नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसे में यह देखना काफी रोचक हो गया है कि इस बार जिला परिषद का अध्यक्ष जिला में भाजपा के इकलौते विधायक सतपाल सिंह सत्ती की पसंद का बनेगा या किसी दूसरे की ताजपोशी होगी। अविनाश और पवन संगठन से जुड़े और तजुर्बेदार होने की सूरत में जिला परिषद की अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुई लॉबिंग में दोनों का नाम चर्चा में है, तो वहीं दूसरी ओर पवन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के आवास में उनसे मिलकर आशीर्वाद भी ले चुके हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा का तर्क है कि इस संदर्भ में अभी तक बैठक आयोजित की जाएगी। उसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

अब देखना यह बाकी है कि जिला ऊना में भाजपा की राजनीति से जिला परिषद के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष पद के लिए किसके चाहते चेहरे को के ऊपर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ताज सजता है। बता दें कि जिला परिषद में पांच बार भाजपा का दबदबा रहा है और दो बार कांग्रेस का दबदबा रहा है और इस बार आठवीं मर्तबा जिला परिषद के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद को लेकर ताजपोशी करने में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व पशोपेश में नजर आ रहा है।
चुनाव परिणाम घोषित हुए एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन अभी तक भाजपा समर्थित जीतकर आए 11 जिला परिषद के सदस्यों में से भाजपा में अंदर खाता सहमति बनती नहीं दिख रही है। अब देखना यह बाकी है कि ऊना जिला परिषद में अध्यक्ष पद सत्ती की पसंद का पार्षद बनता है या कोई और नया चेहरा सामने आता है।

बाक्स
जिला ऊना जिला परिषद वार्ड से अब तक के नतीजे



1. मुबारकपुर पवनजीत भाजपा



2. सोहारी योगराज भाजपा



3. धनेत चंचला देवी (पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के करीबी)



4. टक्का सुमित शर्मा कांग्रेस



5. चताड़ा अनु ठाकुर भाजपा



6. पंजावर इंदु बाला भाजपा



7. देहलां अप्पर अविनाश मेनन भाजपा



8. हरोली केवल ओजला कांग्रेस

9 अंबोटा पवन नंबरदार भाजपा

10 रायपुर सहोड़ा बिंदु शर्मा भाजपा

11 बाथू ज्योति बाला कांग्रेस

12. चलेट आरती भाजपा

13 भंजाल गुरमुख भाजपा

14 लठियाणी आरती भाजपा

15 ठठल स्वर्ण सिंह कांग्रेस

16.कुठेहड़ा खैरला अरुण लता भाजपा

17. दुलैहड़ सुलिंद्र पाल कौर कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed