फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Priest Rahul Sharma embarks on a foot march for the safety of soldiers.

Una News: जवानों की सलामती के लिए पदयात्रा पर निकले पुजारी राहुल शर्मा

Sat, 15 Aug 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
Priest Rahul Sharma embarks on a foot march for the safety of soldiers.
भरवाईं (ऊना)। देश के वीर जवानों की सलामती और राष्ट्र में सुख-शांति की कामना लेकर उत्तर प्रदेश के पुजारी राहुल शर्मा 711 दिनों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पदयात्रा पर निकले हैं। देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर रहे राहुल शर्मा लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और आध्यात्मिकता का संदेश दे रहे हैं। राहुल शर्मा की पदयात्रा में 51 शक्तिपीठों के दर्शन के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ और महाकाल उज्जैन सहित प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। इसी यात्रा के तहत वह हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यात्रा के दौरान चिंतपूर्णी सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

राहुल शर्मा के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं,बल्कि देश के जवानों की सुरक्षा और राष्ट्र की सुख-शांति के लिए लिया गया संकल्प है। वह विभिन्न शक्तिपीठों और तीर्थस्थलों पर माथा टेककर देशवासियों और सैनिकों के लिए मंगलकामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed