फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Department of Posts organized a national-level 'Dhai Akshar' letter-writing competition.

Una News: डाक विभाग ने कराई राष्ट्रीय स्तर की ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता

Sat, 15 Aug 2026 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
The Department of Posts organized a national-level 'Dhai Akshar' letter-writing competition.
ऊना। भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों में पत्र लेखन की परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। पहली श्रेणी 18 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों के लिए तथा दूसरी श्रेणी 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक बलवीर चंद ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय धरती माता को पत्र : प्रकृति की रक्षा का मेरा वादा रखा गया है। यह विषय नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी व्यक्त करने का अवसर प्रदान करेगा। अधीक्षक ने बताया कि प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां ए-4 आकार के कागज पर अधिकतम 1000 शब्दों में अथवा अंतर्देशीय पत्र पर अधिकतम 500 शब्दों में हिंदी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में लिख सकते हैं। केवल हस्तलिखित प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन

बलवीर चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed