फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The festive spirit of Independence Day was visible from markets to villages.

Una News: बाजारों से गांवों तक दिखी स्वतंत्रता दिवस की रौनक

Sat, 15 Aug 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
The festive spirit of Independence Day was visible from markets to villages.
ऊना। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजारों से लेकर गांवों तक देशभक्ति का रंग नजर आया। 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में तिरंगे रंग की सजावट के साथ बच्चों में भी खासा जोश दिखाई दिया। बच्चे तिरंगे रंग के परिधान पहनकर आजादी के पर्व के स्वागत में नजर आए।
विज्ञापन

ऊना शहर के बाजारों में स्वतंत्रता दिवस की रौनक देखने को मिली। दुकानों को तिरंगे रंगों से सजाया गया। कई दुकानदार भी तिरंगे रंग के कपड़े पहनकर ग्राहकों का स्वागत करते दिखाई दिए। वहीं, परिवार भी बच्चों को तिरंगे रंग के कपड़े पहनाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कर रहे हैं। छोटे बच्चों में तिरंगे को लेकर खास आकर्षण रहा। कोई तिरंगे रंग की ड्रेस में नजर आया तो किसी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दिया। बच्चों की मासूमियत के साथ देशभक्ति का उत्साह लोगों का ध्यान खींच रहा था। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर ऐसा ही माहौल देखने को मिला। ऊना निवासी कपिल शर्मा, टक्का की वैष्णवी शर्मा, अनवी शर्मा और श्रेया शर्मा भी तिरंगे रंग के परिधानों में नजर आए। बच्चों ने बताया कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस मनाना अच्छा लगता है और तिरंगे के रंगों में सजना उन्हें खास खुशी देता है। बाजारों की सजावट और बच्चों का उत्साह राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed