{"_id":"6a7779ff2c936af18c0a2b06","slug":"public-representatives-and-residents-of-basohli-outraged-by-raizadas-statement-una-news-c-93-1-una1002-201661-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रायजादा के बयान पर भड़के बसोली के जनप्रतिनिधि और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रायजादा के बयान पर भड़के बसोली के जनप्रतिनिधि और लोग
Sun, 09 Aug 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की ओर से दिए गए ताजा बयान पर बसोली पंचायत के प्रतिनिधियों ने कड़ा रोष जताया है। जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर, बीडीसी सदस्य अशोक द्विवेदी, बीडीसी सदस्य विजय कुमार फौजी और ग्राम पंचायत बसोली के प्रधान सतनाम सिंह ने रायजादा के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें उन्होंने मंदिर परिसर में कथित तौर पर वेश्यावृत्ति जैसी गंभीर गतिविधियों का उल्लेख किया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के आरोप पूरे गांव और यहां की महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की नजर अब मंदिर के चढ़ावे पर पड़ चुकी है और इसी वजह से वह लगातार मंदिर तथा ग्रामीणों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा से मांग की कि वह बसोली गांव के लोगों और विशेषकर महिलाओं के संबंध में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों के लिए बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि पूर्व विधायक ने अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगी तो ग्रामीणों की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से उनका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री के ऊना दौरे के दौरान भी उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। इतना ही नहीं पूर्व विधायक की इस बदजुबानी के लिए उन पर मानहानि का मुकदमा भी किया जाएगा।