{"_id":"6ae3363ea19c1d99c2043e6e","slug":"rampurs-new-bridge-will-be-145-metres-wide-and-120-metres-long-una-news-c-93-1-una1025-211805-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 14.5 मीटर चौड़ा और 120 मीटर लंबा होगा रामपुर का नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 14.5 मीटर चौड़ा और 120 मीटर लंबा होगा रामपुर का नया पुल
Thu, 29 Oct 2026 05:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
ऊना। रामपुर में पुराने पुल की जगह नया पुल बनाने को लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। रामपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाया गया बेली ब्रिज लोक निर्माण के मेकेनिकल विंग ने खोल दिया है। नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर मौके पर मशीनें पहुंच चुकी हैं।
रामपुर में बनने वाला नया पुल हरोली पुल से भी अधिक चौड़ा बनाया जाएगा। नए पुल की चौड़ाई 14.5 मीटर होगी, जबकि लंबाई 120 मीटर रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, रामपुर के नए पुल के निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा पुल के दोनों किनारों पर डेढ़ मीटर चौड़े पैदल रास्ते भी बनाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार नए पुल के लिए किए गए टेंडर में निर्माण कार्य को छह महीनों के भीतर पूरा करने की समय अवधि रखी गई है।
नए पुल के निर्माण के लिए चार स्पैन बनाए जाएंगे। बता दें कि पुराने पुल के निर्माण के दौरान 12 स्पैन बनाए गए थे। जिनमें से दो स्पैन तीन वर्ष पहले मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद से बेली ब्रिज बना कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी लेकिन इस वर्ष अप्रैल महीने में से बेली ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
छह महीने के लिए आवाजाही बंद
नए पुल के निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन ने यहां से वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को रामपुर चौक से चंद्रलोक कॉलोनी से होते हुए कुठार कलां की ओर डायवर्ट किया है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग रामपुर खड्ड से वैकल्पिक मार्ग बना रहा है।
रामपुर बेली ब्रिज को पूरा खोल दिया गया है। इसके बाद ठेकेदार अब क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुल को तोड़ने का कार्य शुरू करेगा। इसके बाद नए पुल के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
-संजीव ठाकुर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग