फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rural postal employees buckling under the burden of targets: Jagtar

टारगेट के बोझ से टूट रहे ग्रामीण डाक कर्मचारी : जगतार

Mon, 05 Oct 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Rural postal employees buckling under the burden of targets: Jagtar
अंब (ऊना)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ऊना इकाई की बैठक रविवार को अंदौरा में हुई। यूनियन सचिव जगतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने विभाग की ओर से दिए जा रहे टारगेट का विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए विभाग द्वारा दिए जा रहे टारगेट को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की है। जगतार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार में संचार राज्य मंत्री, जो खुद ग्रामीण डाक कर्मचारियों को डाक विभाग की रीढ़ की हड्डी मानते हैं, वही अब इस रीढ़ की हड्डी को तोड़ने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक कर्मचारियों को टारगेट के नाम पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वह स्वयं ही विभाग को अलविदा कह जाएं और विभाग में कर्मचारियों की कटौती करके प्रधानमंत्री को राजस्व का मुनाफा दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने कहा कि बेशक विभाग के कागजों में उनकी ड्यूटी पांच घंटे की है लेकिन वे 24 घंटे किसी न किसी रूप में काम कर रहे हैं, जिससे वह मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं। आईपीपी के खातों से लेकर अन्य पीएसओबी खातों का टारगेट वे हिसाब दिए जाने से कर्मचारी पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं।
इस मामले को ऊना प्रवास पर आए डाक विभाग के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल से भी उठाया गया है लेकिन सूत्रों का मानना है कि केंद्र सरकार में राज्यमंत्री ने देश भर के सीपीएमजी से बैठक करके ग्रामीण डाक कर्मचारियों पर टारगेट का इतना बड़ा बोझ लाद दिया है।

उन्होंने दावा किया है कि डाक विभाग में वर्षों से सेवा कर रहे ग्रामीण डाक कर्मचारी एक साथ वीआरएस लेने पर भी विचार कर रहे हैं।
जगतार सिंह ने कहा कि यूनियन के समस्त सदस्यों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखना चाहिए, ताकि समय-समय पर उन्हें उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जा सके। बैठक में रेशम सिंह, महेश कपिला, बलविंद्र कुमार, मोहनलाल, शिवकुमार, गुरदीप सिंह सहित अनेक ग्रामीण डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed