{"_id":"6a4e9c520eeb96d8b7067d34","slug":"schedule-for-regular-school-inspections-in-una-released-una-news-c-93-1-ssml1048-197866-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में स्कूलों के नियमित निरीक्षण का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में स्कूलों के नियमित निरीक्षण का शेड्यूल जारी
Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना ने जुलाई 2026 के दौरान सरकारी स्कूलों के नियमित निरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में जिले के सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारियों तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जुलाई माह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण की शुरुआत 17 जुलाई को जीएसएसएस चुरुडू, जीएचएस बसाल तथा जीपीएस बेहली मोहल्ला से होगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में गतिविधि कैलेंडर, शिक्षकवार एवं कक्षावार समयसारिणी, टीएलएम, पाठ योजना, एमडीएम रिकॉर्ड, छात्र नामांकन, छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल, ऑडिट पैरा, कैश बुक, विभिन्न फंडों का रिकॉर्ड, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, प्रवेश एवं निकासी रजिस्टर, आपदा प्रबंधन योजना, ईको क्लब का विवरण, पुस्तकालय रिकॉर्ड, बैग वितरण, अग्निशमन यंत्रों की रीफिलिंग तथा पानी की टंकी की सफाई सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
कई स्कूलों में मिली खामियां
ध्यान रहे कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले शिक्षा विभाग के निरीक्षण में कई स्कूलों में खामियां पाई गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मिली गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए थे। छुट्टियां समाप्त होने के बाद अब विभाग दोबारा व्यवस्था व सुविधाओं को जांचने में जुट गया है। इसमें स्कूल रिकॉर्ड के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन भी होगा।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने सभी विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण से पूर्व सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें ताकि निरीक्षण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।