सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven sticks of Khair recovered from Scorpio in Gagret, FIR against two people

Una News: गगरेट में स्कॉर्पियो से खैर के सात मोछे बरामद, दो लोगों पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven sticks of Khair recovered from Scorpio in Gagret, FIR against two people
विज्ञापन
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात 2:30 बजे गश्त के दौरान पकड़ा मामला

बरामद की गई लकड़ी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से खैर के सात मोछे बरामद किए हैं। बरामद लकड़ी की बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई रविवार तड़के करीब 2:30 बजे जाड़ला कोहड़ी के समीप रात्रि गश्त के दौरान की गई। वन खंड अधिकारी नरेश कुमार, वन रक्षक विक्रांत कुमार और अन्य टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे, तभी एक संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खैर की लकड़ी के सात मोछे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में सवार दो व्यक्तियों महिंद्र सिंह निवासी कुठेड़ा जसवालां और हरमेश चंद निवासी जाड़ला कोहड़ी से जब लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद वन विभाग ने तुरंत गगरेट पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक मोंटी गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने जब्त स्कॉर्पियो वाहन, लकड़ी और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) व 3(5) तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएफओ ऊना विकल्प यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed