सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Smart meter dispute: Shopkeepers agree to installation with check meters.

Una News: स्मार्ट मीटर विवाद, चेक मीटर के साथ स्थापना पर सहमत हुए दुकानदार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jun 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
Smart meter dispute: Shopkeepers agree to installation with check meters.
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के तहत बडूही बाजार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सोमवार को आपसी सहमति के साथ सुलझ गया। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार के एसडीओ विवेक ठाकुर, व्यापार मंडल बडूही के पदाधिकारियों तथा स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सहमति बनी।

बैठक के दौरान बिजली बोर्ड अधिकारियों ने व्यापारियों की सभी शंकाओं का समाधान किया। एसडीओ विवेक ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ता दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान कर सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की पारदर्शिता संबंधी चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और दुकानदारों ने भी अपनी मांगों और चिंताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। विस्तृत चर्चा के बाद दुकानदार स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए। इसके साथ ही पिछले दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा उनकी बात सुनी गई और उचित आश्वासन दिए गए।
विज्ञापन

एसडीओ विवेक ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है।
ध्यान रहे कि कुछ दिन पूर्व स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बडूही बाजार में व्यापारियों और बिजली बोर्ड के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। व्यापारियों के विरोध के बाद विभाग ने उन्हें निर्णय लेने के लिए समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed