सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special health camps were organised for pregnant women and children.

Una News: गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Apr 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Special health camps were organised for pregnant women and children.
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। सिविल अस्पताल गगरेट में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे कार्यक्रमों के साथ आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण जांच भी की गई। सिविल अस्पताल गगरेट के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवा लखनपाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नौ से 23 अप्रैल 2026 तक आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को कम करना और सामुदायिक भागीदारी के जरिए सही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed