सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tempo carrying pilgrims returning from Peer-Nigah overturns; 11 injured.

Una News: पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, 11 घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
Tempo carrying pilgrims returning from Peer-Nigah overturns; 11 injured.
पीरनिगाह सड़क मार्ग पर पलटा टेंपो। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में माथा टेककर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो वीरवार दोपहर बसोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था टेंपो में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर में दर्शन के लिए आया था। वीरवार दोपहर बाद दर्शन करने के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट रहे थे। इसी दौरान बसोली क्षेत्र में उतराई के समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय वाहन में 16 श्रद्धालु सवार थे। टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। अधिकांश श्रद्धालुओं को हाथ, पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
उधर, पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होकर पलटना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि बसोली क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरे टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed