सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bus of the Transport Corporation broke down midway.

Una News: बीच रास्ते में हांफी खराब परिवहन निगम की बस

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
The bus of the Transport Corporation broke down midway.
विज्ञापन
ऊना। मरम्मत के लिए वर्कशॉप जा रही परिवहन निगम की जेएनएनयूआरएम की बस रविवार सुबह रामपुर बैली ब्रिज के पास बीच रास्ते में खराब हो गई। तकनीकी खराबी आने के कारण बस वैकल्पिक मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

जानकारी के अनुसार बस में पहले से ही सेल्फ संबंधी खराबी थी और उसे मरम्मत के लिए एचआरटीसी वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही बस रामपुर बैली ब्रिज के पास बनाए गए कच्चे वैकल्पिक मार्ग पर पहुंची, उसमें अतिरिक्त तकनीकी खराबी आ गई और बस बीच रास्ते में रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही निगम का मेकेनिक मौके पर पहुंचा। आवश्यक जांच के बाद बस को वर्कशॉप तक पहुंचाया गया, जहां उसकी मरम्मत की जाएगी।
उधर, एचआरटीसी के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि बस में सेल्फ की खराबी थी। बस को वर्कशॉप पहुंचा दिया गया है और मरम्मत के बाद जल्द ही इसे दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed