सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fruit of knowledge is devotion, chanting of the name and singing of praises are the means: Atul Krishna

ज्ञान का फल ही भक्ति, नाम जप और कीर्तन हैं साधन : अतुल कृष्ण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
The fruit of knowledge is devotion, chanting of the name and singing of praises are the means: Atul Krishna
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ज्वार स्थित कम्युनिटी सेंटर में कथा महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ किया गया। समापन सत्र में भागवताचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि ज्ञान का वास्तविक फल भक्ति है। जब ज्ञान का उदय होता है तो उसकी अभिव्यक्ति भक्ति के रूप में स्वत प्रकट होती है। नाम जप और कीर्तन भक्ति को पुष्ट करने के साधन हैं।
Trending Videos

उन्हाेंने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष में जल डालने से फल प्राप्त होता है, उसी प्रकार नाम स्मरण और भक्ति रूपी साधन जीवन में आध्यात्मिक फल देते हैं। धर्म ही उन्नति और सफलता की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जीवन और मृत्यु के गूढ़ रहस्यों को समझाते हुए कहा कि इच्छाएं शेष रह जाएं और शरीर समाप्त हो जाए, वही मृत्यु है, जबकि शरीर रहते हुए इच्छाओं का अंत हो जाना ही मोक्ष की अवस्था है। पुनर्जन्म केवल मृतक का होता है, मुक्त आत्मा का नहीं।
ईश्वर की स्मृति में ही सच्चा सुख निहित है। व्यक्ति अमीर हो या गरीब, उच्च पद पर हो या सामान्य जीवन जी रहा हो। मृत्यु सभी के लिए समान है। प्रभु की निर्मल भक्ति ही मनुष्य को इस जन्म-मरण के चक्र से पार लगाती है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने शबरी, हनुमान, रामानुजाचार्य, रामानंदाचार्य, निंबार्काचार्य, वल्लभाचार्य तथा आदि शंकराचार्य जैसे महान संतों और भक्तों के प्रेरणादायक चरित्रों का भावपूर्ण श्रवण किया। कार्यक्रम में कई आकर्षक झाकियां निकालीं और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed