{"_id":"69e7c37b3108eeaffd028766","slug":"40-youths-passed-the-physical-efficiency-test-for-animal-friend-recruitment-una-news-c-93-1-una1026-189025-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 40 युवाओं ने पास की पशु मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 40 युवाओं ने पास की पशु मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पशुपालन विभाग में पशु मित्रों के चयन के लिए मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के खेल मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम की अध्यक्षता में गठित पशु मित्र एंगेजमेंट कमेटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक वीरेंद्र पटियाला ने बताया कि शारीरिक परीक्षा में कुल 47 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 36 पुरुष एवं 11 महिला उम्मीदवार शामिल रहे। परीक्षा में कुल 40 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर अगले चरण में प्रवेश किया।
इनमें 30 पुरुष तथा 10 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा का संचालन पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पुरुष वर्ग के लिए 5,000 मी़टर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिला वर्ग के लिए 1500 मी़टर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक दीपक शारदा सहित मेडिकल टीम, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X