{"_id":"6a2ef3c1fe2d8d8c7e05a1b1","slug":"the-intensity-of-the-heat-remained-mild-despite-the-sunshine-una-news-c-93-1-ssml1047-195157-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धूप के बाद भी नरम रहे गर्मी के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धूप के बाद भी नरम रहे गर्मी के तेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
सुबह के समय चली हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। हालांकि दोपहर में धूप तेज रही लेकिन तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते दो दिन से बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, हालांकि दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोपहर के समय तेज धूप का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़ने से लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं किसान और बागवान भी मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि साफ मौसम के चलते आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिन तक मौसम सामान्य और शुष्क बना रहने की संभावना है।