{"_id":"69d9429d9a2b90b12903ea04","slug":"the-picture-of-the-panchayat-pradhans-is-clear-now-waiting-for-the-roster-to-become-deputy-pradhan-and-ward-member-una-news-c-93-1-una1002-187793-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंचायत प्रधानों की तस्वीर साफ, अब उपप्रधान और वार्ड सदस्य बनने के लिए रोस्टर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंचायत प्रधानों की तस्वीर साफ, अब उपप्रधान और वार्ड सदस्य बनने के लिए रोस्टर का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायत प्रधानों के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के रोस्टर का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर संभावित उम्मीदवार गठजोड़ करने के जुगाड़ में जुट गए हैं।
एआई के दौर में सोशल मीडिया को प्रचार-प्रसार का हथियार बनाया है। वही संशोधित आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद प्रधान बनने के चाहवानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है तो इस बार नए चेहरों को भी पहली बार अवसर मिलने जा रहा है। जिला की 249 पंचायतों में इस बार 126 महिला प्रधान बनेंगी।
पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें महिलाओं को आरक्षण के तहत आवंटित हुई है जबकि 123 पुरुष प्रधान चुने जाएंगे। पंचायत चुनाव में प्रधानों का आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब अपने-अपने पंचायत में जमा और घटाने के जुगाड़ में संभावित प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं और आम जनता की नब्ज टटोलने में जुट गए हैं।
युवा पीढ़ी भी अब इस बार के चुनावों को विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की राय ले रही है तो वहीं आमजन भी खुल कर अपने विचार व्यक्त करते नजर आए हैं। कई पंचायतों में मुकाबला सीधी टक्कर का नजर आ रहा है तो कहीं पर रोस्टर ने सियासी समीकरण बिगड़कर रख दिया है।
प्रधान बनने की चाहत रखने वाले कई पुरुषों की उम्मीदें धरी की धरी रह गई हैं। विकास खंड ऊना की 54 पंचायतों में से 27 महिला प्रधानों के लिए आरक्षित हैं। हरोली में 48 पंचायत में से 24 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
अंब में 57 में से 29 सीटें महिला प्रधानों के लिए आरक्षित हैं। बंगाणा में 49 में से 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह से गगरेट में भी 41 में से 21 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
Trending Videos