{"_id":"6a4e9afea77293d7df02d4d7","slug":"thieves-first-toppled-an-electricity-pole-and-then-made-off-with-wires-worth-three-lakh-rupees-una-news-c-93-1-ssml1048-197904-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पहले बिजली का खंभा गिराया फिर तीन लाख के तार उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पहले बिजली का खंभा गिराया फिर तीन लाख के तार उड़ा ले गए चोर
Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाथड़ी क्षेत्र में चोरों द्वार गिराए गए बिजली के खंभे। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाथड़ी में शातिर चोरों ने बिजली बोर्ड को निशाना बनाते हुए सुनियोजित तरीके से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले बिजली का खंभा गिराया और इसके बाद उससे जुड़े बिजली के तार काटकर अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। घटना से बिजली बोर्ड को करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पहले खंभे को गिराया गया, फिर उससे जुड़े तार को काटकर अपने साथ ले गए। इसके अलावा मौके पर लगे अन्य विद्युत उपकरण भी चोरी कर लिए गए। घटना का पता चलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके का निरीक्षण किया गया।
बिजली बोर्ड के अनुसार प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी से बोर्ड को करीब 2.5 से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और बोर्ड की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -
चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत
ध्यान रहे कि टाहलीवाल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों गहने चोरी की घटनाओं के बाद अब बिजली के तारों को निशाना बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
-- --
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है जिनसे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।