फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three days left for the Shravan Ashtami fair; roads still not repaired.

Una News: श्रावण अष्टमी मेले को तीन दिन बाकी, अभी तक दुरुस्त नहीं हुईं सड़कें

Mon, 10 Aug 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
Three days left for the Shravan Ashtami fair; roads still not repaired.
चिंतपूर्णी पुराने बस अड्डा के पास सड़क पर पड़े गड्डों का दृश्य। संवाद
भरवाईं (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेला शुरू होने में अब महज तीन दिन बाकी हैं लेकिन चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण सड़कों की हालत अभी भी खस्ता बनी हुई है। मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं भरवाईं चौक और पुराने बस स्टैंड के आसपास भी सड़क की स्थिति खराब है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचते हैं। ऐसे में टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कें श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई श्रद्धालु दंडवत होकर भी मां के दरबार तक पहुंचते हैं, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति दंडवत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए और अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन सड़कों की मरम्मत का काम अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर पैचवर्क की जरूरत है ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उधर, पीडब्ल्यूडी भरवाईं के एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर कंक्रीट डालकर पैचवर्क किया गया था लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं बैठ पाया। उन्होंने कहा कि जहां भी गड्ढे पड़े हैं, वहां मौसम ठीक होने पर दोबारा पैचवर्क कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed