फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress rallies in Gagret; MLA Sudhir's effigy burned at the town square.

Una News: गगरेट में गरजी कांग्रेस, चौक पर विधायक सुधीर का पुतला फूंका

Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress rallies in Gagret; MLA Sudhir's effigy burned at the town square.
गगरेट (ऊना)। धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने अब गगरेट में भी राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गगरेट ने भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गगरेट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिवक्ता सोहराब कालिया के नेतृत्व में सुधीर शर्मा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सोहराब कालिया ने कहा कि राजनीति में सरकार की नीतियों और फैसलों का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध की आड़ में व्यक्तिगत टिप्पणियां करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल किसी राजनीतिक दल के नेता नहीं बल्कि प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री और संवैधानिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल पूरे प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

बीसीसी गगरेट अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर ने कहा कि कांग्रेस स्वस्थ लोकतांत्रिक बहस के पक्ष में है लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत कटाक्ष और कथित अपमानजनक टिप्पणियों तक पहुंचाना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने विधायक के बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed