फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven principals from the district received the Amar Ujala School Excellence Award 2026.

Una News: जिले के सात प्रधानाचार्यों को मिला अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2026

Mon, 10 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven principals from the district received the Amar Ujala School Excellence Award 2026.
नारी (ऊना)। अमर उजाला द्वारा स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 कार्यक्रम हाल ही में होटल होलीडे होम शिमला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला ऊना के सात स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से नवाजा।
विज्ञापन

सम्मानित किए गए स्कूल प्रमुखों में रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांग शर्मा, एनएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओयल के प्रधानाचार्य जोगिंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना-दो के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा के प्रधानाचार्य दिनेश कौंडल, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां के प्रधानाचार्य राकेश जसवाल का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी स्कूल प्रमुखों के कार्यकाल में संबंधित स्कूलों ने विभिन्न क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें स्कूलों का खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, बच्चों के सर्वांगीण विकास में शानदार प्रदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में योगदान और उनमें विद्यार्थियों की उपलब्धियां आदि शामिल हैं। इसके अलावा पिछले वर्षों में स्कूलों से डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी तथा सेना में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

स्कूलों में नई शिक्षा नीति 2020 को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना, बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित करना और उन्हें बेहतर शिक्षा माहौल उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा विद्यालय में शासन और प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों को धरातल पर उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed