सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una: Counterfeit Note Gang Spreads Terror in Gagret; Targeting Small Shopkeepers

Una: ‎गगरेट में नकली नोट गिरोह का आतंक, छोटे दुकानदारों को बना रहे निशाना, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, ‎घनारी/गगरेट(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

 ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नकली नोटों का गिरोह अब एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई छोटे दुकानदारों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा है। 

Una: Counterfeit Note Gang Spreads Terror in Gagret; Targeting Small Shopkeepers
नकली नोट दिखाता दुकानदार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नकली नोटों का गिरोह अब एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई छोटे दुकानदारों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे ही यह मामला अमर उजाला में प्रकाशित हुआ, उसके बाद और भी पीड़ित दुकानदार सामने आने लगे, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय होकर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा है। दो दिन पहले दियोली के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार और नंगल जरियालां के ओमप्रकाश को 500 रुपये के नकली नोट थमाकर ठगों ने उनकी दिनभर की मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया था। दोनों मामलों में एक ही सीरियल नंबर के नकली नोट सामने आए थे, जिससे पहले ही गिरोह की संगठित गतिविधि की आशंका गहरा गई थी। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।

Trending Videos

खबर प्रकाशित होने के बाद दौलतपुर नगर पंचायत से लगभग तीन किलोमीटर दूर वेई गांव की एक महिला सब्जी विक्रेता भी सामने आई, जिसने बताया कि सब्जी खरीदने के बहाने आए ठग बड़ी चालाकी से नकली 500 रुपये का नोट देकर उसकी मेहनत की कमाई लेकर फरार हो गए।  इसी कड़ी में ब्रह्मपुर गांव में सड़क किनारे सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालने वाले एक अन्य मेहनतकश दुकानदार को भी ठगों ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि लगभग दस दिन पहले नकली 500 रुपये का नोट थमाकर उसकी दिनभर की कमाई पर एक झटके में पानी फेर दिया गया। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि गिरोह सिर्फ मौका देखकर नहीं बल्कि सोच-समझकर गरीब और छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे गंभीर पहलू यह है कि दियोली और नंगल जरियालां में मिले नकली नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जबकि बाद में सामने आए मामलों में सीरियल नंबर अलग पाए गए। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई नकली नोट चलाने वाले तत्व सक्रिय हो सकते हैं या गिरोह काफी समय से योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है।  ‎मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऊना के निर्देशों पर गगरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों की जानकारी के शुरुआती स्तर पर एक संदिग्ध वाहन का नंबर सामने आया था, लेकिन जांच के दौरान यह मोटरसाइकिल का नंबर निकला। पुलिस अब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द इस गिरोह पर शिकंजा नहीं कसा गया तो छोटे दुकानदारों की मेहनत की कमाई इसी तरह लुटती रहेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नकली नोट गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का भरोसा बहाल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed