{"_id":"6a213a66a3d114cfde03b4cb","slug":"una-mother-son-suicide-attempt-woman-dies-child-referred-to-pgi-chandigarh-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत, 10 वर्षीय बेटा पीजीआई रेफर; यहां का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत, 10 वर्षीय बेटा पीजीआई रेफर; यहां का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के झलेड़ा क्षेत्र में एक महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से बीमार बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार झलेड़ा निवासी प्रवासी महिला बबली का बुधवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसका पति घर से चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे युवराज ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

महिला के पति का नहीं चला पता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद से महिला के पति का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही महिला के पति की भी तलाश की जा रही है।