Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Major Action by Forest Department at Amb Chowk; Two Vehicles Loaded with Timber of Banned Species Seized
{"_id":"6a214182e1473a46e0039560","slug":"video-una-major-action-by-forest-department-at-amb-chowk-two-vehicles-loaded-with-timber-of-banned-species-seized-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: अंब चौक में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से भरे दो वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: अंब चौक में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से भरे दो वाहन पकड़े
Ankesh Dogra
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:42 PM IST
Link Copied
वन विभाग की अंब रेंज की गश्ती टीम ने नियमित निगरानी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले में संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ वन एवं वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा पुलिस थाना अंब में प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 को अंब रेंज की गश्ती टीम नियमित गश्त एवं निगरानी कार्य पर थी। टीम में उप वन रक्षक (ब्लॉक अधिकारी ज्वार) विजय कुमार, उप वन रक्षक मुनीश कुमार, वन रक्षक एवं प्रभारी ज्वार बीट विजय कुमार तथा वन रक्षक एवं प्रभारी नेहरी बीट वीरेंद्र कुमार शामिल थे। गश्त के दौरान सायं लगभग 5:15 बजे अंब चौक के निकट टीम को दो संदिग्ध वाहन दिखाई दिए। संदेह के आधार पर वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन संख्या HP 55D 6399 तथा HP 24D 0942 की तलाशी ली गई। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। दस्तावेज न होने और प्राथमिक जांच में अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय अंब पहुंचाया। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ वन एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस थाना अंब में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी कहां से लाई गई थी तथा इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। वन विभाग का कहना है कि वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। अवैध कटान, तस्करी और वन संपदा के अवैध परिवहन से जुड़े मामलों में भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। रेंज ऑफिसर वन विभाग राहुल ठाकुर ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं वन संपदा से जुड़े किसी अवैध कार्य की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को वन विभाग की अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।