सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Video Massive Python Spotted in Una Himachal Public Advised to Remain Vigilant

Video: हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विशालकाय अजगर देखने को मिला है। इस विशालकाय अजगर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Video Massive Python Spotted in Una Himachal Public Advised to Remain Vigilant
विशालकाय अजगर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवकों का सामना एक विशालकाय अजगर से हो गया। हेलीपैड के पास झाड़ियों में रेंगते इस भारी-भरकम सांप को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। इसकी लंबाई और मोटाई देख युवकों के होश होड़ गए।

Trending Videos





अजगर की लंबाई देख लोग हैरान
मौके पर मौजूद युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं और क्षेत्र में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सांप होता है विषहीन 
बताया जा रहा है कि यह सांप दरअसल एक वयस्क इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) है, जिसकी लंबाई लगभग 10 से 15 फीट के बीच आंकी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप विषहीन होता है, यानी इसके काटने से जहर नहीं फैलता। हालांकि यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घोंटकर उसे निगल जाता है, इसलिए इसके करीब जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ऐसे सांप अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों के पास दिखाई दे जाते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जंगल के रास्तों पर सतर्क रहने की सलाह दी है।

वन विभाग को करें सूचित
प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान न पहुंचाया जाए और यदि कहीं ऐसा जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed