सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth injured in attack by stray bull

Una News: लावारिस बैल के हमले में युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack by stray bull
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। तहसील घनारी के अंतर्गत आने वाले गांव अंबोआ में लावारिस बैल ने 30 वर्षीय सन्नी कुमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वार्ड नंबर चार के निवासी सन्नी कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत गगरेट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि युवक की बाजू की हड्डी टूट गई है और उसके उपचार के लिए शल्य चिकित्सा करनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत अंबोआ की प्रधान अमिता कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी यही बैल गांव दो लोगों को घायल कर चुका है। उधर, तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। यदि ऐसा हुआ है तो मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed