फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youths in Daulatpur Chowk are driving vehicles equipped with modified silencers and fancy number plates.

Una News: दौलतपुर चौक में युवक दौड़ा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन

Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youths in Daulatpur Chowk are driving vehicles equipped with modified silencers and fancy number plates.
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार, बस स्टैंड और कॉलेज रोड पर इन दिनों मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों और नियमों के विपरीत फैंसी नंबर प्लेट वाहनों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक जानबूझकर तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाजार में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है और राहगीरों के साथ-साथ दुकानदार भी असहज महसूस करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों विशाल कुमार, बलवंत सिंह, विनोद कुमार व अश्वनी कुमार ने बताया कि कई बाइकों की नंबर प्लेट पर पंजीकरण नंबर की बजाय शेर, ठाकुर, किंग, रॉयल जैसे शब्द लिखे गए हैं, जो मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में युवाओं द्वारा तेज आवाज के साथ तेज रफ्तार से वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस चौकी दौलतपुर चौक के प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध फैंसी नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed