जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बहू ने कही ऐसी बात कि सुनकर ससुर जी हुए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई उसने
अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, बाजार से ले आइएगा...
.
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलाइची है और इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता...
.
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूँगी…
.
अगली बार इलायची खत्म होने पर…
.
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई है , बज़ार से लेते आना
.
ससुर बेहोश....
.
कैशियर ने आदमी को देखकर कहा "पैसे नहीं है"
.
ये सुनकर आदमी बोला- और दो अमीरों को पैसा, सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में...
.
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा ” साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है” भिखारी
.
संता को बैठने तक की जगह नहीं मिली, तो उसने एक तरकीब लगाई और “सांप, सांप, सांप,” चिल्लाना शुरू कर दिया…
.
लोग डर के मारे सामान सहित उतर कर दूसरे डिब्बों में चले गए…5 मिनट में पूरा डिब्बा खाली हो गया...
.
वो ठाठ से ऊपर वाली सीट पर बिस्तर लगा कर लेट गया, थकान और रात थी तो जल्दी सो गया…
.
सवेरा हुआ,”चाय, चाय” की आवाज सुनकर उठा और चाय ली...
.
संता ने चाय वाले से पूछा कि कौन सा स्टेशन आया है ?
.
तो चाय वाले ने बताया, दिल्ली है…
.
फिर पूछा, “दिल्ली” से तो रात को चले थे ?”
.
चाय वाला बोला , “इस डिब्बे में सांप निकल आया था ..इसलिए इस डिब्बे को यहीं काट दिया गया था।
.
संता बेहोश।
.
officer- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
।
.
संजना- पति
.
officer- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं, कि आप ब्रेक मारोगी ब्रेक...