सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   02 February 2026 major events

आज के दिन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर, सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में होगी सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 2 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

02 February 2026 major events
आज की खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज 2 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर जा रही हैं। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े एक मामले में सुनवाई होगी।

Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा 
शुरुआत राष्ट्रपति के दौरे से करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छह दिन के ओडिशा दौरे पर जा रही हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मयूरभंज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।  इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के अलावा बालासोर में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुनवाई 
सोमवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को  उनके स्वास्थ्य को लेकर उठे सवालों पर कड़ा रुख अपनाया था। अदालत ने वांगचुक की शिकायतों को गंभीर मानते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर से उनकी मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पीएमके के अध्यक्ष से जुड़े एक मामले में सुनवाई
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष से जुड़े एक मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। उस पत्र को रद्द करने की मांग की है, जिसमें पार्टी के 'आम' चुनाव चिह्न के आवंटन के संबंध में सूचना दी गई थी। यह पत्र उनके पुत्र और वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास के चेन्नई स्थित पते पर भेजा गया था। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय से ईसीआई को निर्देश देने का आग्रह किया है कि वह उनके चेन्नई स्थित पते पर एक नया पत्र जारी करें, जिसमें यह बताया जाए कि वे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

किसानों का हाईवे जाम 
सोमवार को जालंधर के किसान दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने वाले हैं। पहले यह प्रदर्शन 30 जनवरी को किया जाना था, लेकिन गुरु महाराज की जयंती से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों और शोभा यात्राओं को ध्यान में रखते हुए किसानों ने यह फैसला लिया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed