आज के दिन: जेन जी और जेन अल्फा से बात करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आसाराम से जुड़े मामले में सुनवाई
नमस्कार! आज है गुरुवार, 6 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 6 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज मोहन भागवत जेन-जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही आसाराम से जुड़े मामले में सुनवाई होगी।
मोहन भागवत जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे बातचीत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को लोकतंत्र व राष्ट्रनिर्माण के मुद्दे पर जेन जी और जेन अल्फा छात्रों से बात करेंगे। संघ प्रमुख इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस की 15वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में होने जा रहे इस सम्मेलन में देश के 100 शहरों से 15 से 19 वर्ष की आयु के 2000 से ज्यादा छात्र जुटेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)
सीजेपी की बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) गुरुवार को एक बैठक करेगी। इस बैठक में वे अपनी अगली रणनीति सभी को बताएंगे। सीजेपी ने बुधवार को भी बैठक की थी। इस दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी एक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगी, क्योंकि मौजूदा समय में देश को इसी की जरूरत है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का असम दौरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तीन दिन के असम के दौरे पर हैं। आज इसका दूसरा दिन है। बुधवार को नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राहत, मुआवजा, पुनर्वास व पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव आर्थिक और प्रशासनिक सहायता देने का भरोसा दिलाया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह सत्र 12 अगस्त 2026 तक चलेगा। इसके साथ ही 7 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएग।
आसाराम से जुड़े मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को आसाराम की अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) की एक मेडिकल रिपोर्ट का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि आसाराम को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि उन्हें चौबीसों घंटे चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता है।
BRICS सांस्कृतिक कार्यक्रम
BRICS देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाने के लिए गुरुवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में रवींद्र भवन में BRICS सांस्कृतिक महोत्सव 2026 आयोजित किया जा रहा है। "सर्वे भवन्तु सुखिनः - सबके लिए सद्भाव" (Harmony for All) की थीम पर आधारित इस महोत्सव का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और लोगों के बीच आपसी संबंधों को गहरा करना है।