सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   19 March 2026 Major Events

आज के दिन: आज से राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर, यूजीसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 19 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

19 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 19 मार्च 2026 को अमावस्या है। आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी के मामले पर सुनवाई होगी।

Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश दौरा

शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। वे तीन दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इसमें   मुथरा- वृंदावन और अयोध्या शामिल है। सबसे पहले वह अयोध्या में सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी। यहां वे लगभग चार घंटे तक रहेंगी। इसके बाद वे मथुरा जाएंगी। यहां वह शाम 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर जाएंगी। जहां वह एक घंटे तक रहेंगी। यहां वह भगवान कृष्ण- बलराम, राधा-कृष्ण और निताई गौर के दर्शन करेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि की शुरू
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। इसे इस लिए भी खास माना जाता है कि क्यों कि इस दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है, जो नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। 

यूजीसी के मामले पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट मेंगुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इससे पहले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए रेगुलेशन पर रोक लगा दी थी। इसकोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि तब तक 2012 के यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे।

राज्यसभा में दो दिन का अवकाश

राज्यसभा में  गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश रहेगा वहीं, 28-29 मार्च को बैठक होगी। राज्यसभा के अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने सदस्यों को सूचित किया कि राज्यसभा 28-29 मार्च के सप्ताहांत में भी कार्य करेगी। क्योंकि सरकार ने कुछ सदस्यों के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है कि त्योहारों के कारण 19-20 मार्च को बैठक न हो।


 

 

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता पर सुनवाई
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता को गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के पीठ लखनऊ कोर्ट में में सुनवाई होगी। दरअसल, याचिकाकर्ता ने लखनऊ के एमपी/एमएलए कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।
 

राजस्थान में जर्जर स्कूलों की स्थिति पर सुनवाई

राजस्थान में जर्जर स्कूलों की स्थिति पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।इस दिन विभाग से योजना मांगी जाएगी। दरअसल 20 हजार करोड़ की जरूरत और 950 करोड़ बजट पर सवाल उठे हैं।  शिक्षा विभाग द्वारा हाईकोर्ट में दायर एफिडेविट में बताया गया कि स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता है। इसके मुकाबले प्रदेश के बजट में केवल 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल किया कि इतनी बड़ी राशि की जरूरत को सीमित बजट में कैसे पूरा किया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी का बागपत दौरा

केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी गुरुवार को बागपत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह चौधरी अजित सिंह डिजाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रेसलिंग स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।

धुरंधर 2' आज होगी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। धुरंधर 2: द रिवेंज' में रणवीर सिंह कराची के ल्यारी इलाके में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और बाकी कलाकार भी हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed