सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 June 2026 Major Events

आज के दिन: राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश दौरा, चुनाव से पहले संगठन दुरुस्त करने पंजाब पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 22 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

22 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 22 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमीहै। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांच दिन के ओडिशा और मध्य प्रदेश दौरे का आज आखिरी दिन है। इसके साथ ही अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि भारत पहुंचेगे।

राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिन से ओडिशा और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को इस दौरे का आखिरी दिन है। राष्ट्रपति आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान नौरंगीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और क्वार्सी ओवर ब्रिज सहित कई प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। उम्मीद है इस दौरान जनपद के कई अधिकारियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए समीक्षा बैठक भी की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि भारत पहुंचेंगे
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर सोमवार को भारत के दौरे पर आएंगे। वह 23 और 24 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 2 से 4 जून के बीच अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी टीम ने भारतीय अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप देने पर बातचीत की थी। 5 जून को पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अगले महीने के मध्य तक लागू किए जाने की संभावना है। 

भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन का पंजाब दौरा
भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को  पंजाब के सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा युवा प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, भाजपा नेतृत्व इस दौरे के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और पार्टी के भीतर लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रहा है।

'पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में सुनवाई
4 दिसंबर 2024 को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ हो गई थी। इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अल्लू अर्जुन अपनी कार के सनरूफ से बाहर आकर फैंस को हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्री तेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। वहीं, थिएटर मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 तक रखा गया है। कुल 19 लोगों को समन जारी किए गए हैं और 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed