सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26-year-old youth from Andhra dies by suicide in Chicago, US; due to distress over debt

Andhra Youth Dies in US: अमेरिका के शिकागो में भारतीय युवक की संदिग्ध मौत, कर्ज के कारण आत्महत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल Published by: Pavan Updated Sat, 02 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं, इसे फिलहाल कर्ज के कारण आत्महत्या बताया जा रहा है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हैं। वहीं, मृतक के परिवार के अनुरोध के कारण युवक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

26-year-old youth from Andhra dies by suicide in Chicago, US; due to distress over debt
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के एक युवक की अमेरिका के शिकागो राज्य में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, 26 वर्षीय युवक ने हाल ही में अमेरिका के शिकागो में कथित तौर पर कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को यह जानकारी मिली। मृतक के परिवार ने अनुरोध किया है कि उनके रिश्तेदार की पहचान गुप्त रखी जाए, क्योंकि उनके माता-पिता वरिष्ठ नागरिक हैं और कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - 2922 भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी: पिछले 24 घंटों में किसी भारतीय जहाज पर हमले की घटना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के सूचना एवं संचार मंत्री नारा लोकेश ने शोक व्यक्त किया और मृतक के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में सहायता का आश्वासन दिया। नारा लोकेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से अनुरोध करता हूं कि वे पार्थिव शरीर को सुचारू और बिना किसी परेशानी के वापस लाने की व्यवस्था करें।'

यह भी पढ़ें - 'डीके शिवकुमार की CM बनने की आकांक्षा स्वाभाविक': गृह मंत्री परमेश्वर बोले- आलाकमान ही करेगा अंतिम फैसला

अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई समुदाय के सदस्य ने सोशल मीडिया पर बताया कि कुरनूल से वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) पर आए उनके एक सदस्य का कुछ दिन पहले शिकागो में निधन हो गया। उन्होंने बताया कि तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (TANA) ने अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को भारत भेजने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed