आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के साथ करेंगे मन की बात, आईपीएल में बंगलूरू-गुजरात के बीच फाइनल
नमस्कार! आज है रविवार, 31 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 31 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के साथ मन की बात करेंगे। वहीं, आईपीएल में गुजरात और बंगलूरू के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।
तीन राज्यों के दौरे पर उपराष्ट्रपति
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक के बेल्थंगडी में स्थित श्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह केरल के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। वह कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां संस्करण रविवार को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
आईपीएल में गुजरात और बंगलूरू के बीच फाइनल
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच फाइलन मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। गुजरात ने तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था।
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। यह यात्रा राष्ट्रपति मिन की मौजूदा पद पर भारत की पहली यात्रा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
हिमाचल के पंचायत चुनाव की मतगणना
हिमाचल प्रदेश में रविवार को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। इससे पहले शनिवार को अंतिम चरण का मतदान हुआ। इसमें 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए वोट डाले गए।