संसद में दिखे हल्के-फुल्के पल: राहुल के हाथ में पट्टी देख बिरला ने पूछा- क्या हुआ? नड्डा ने दिया खरगे को सहारा
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर तीखी बहस के बीच कुछ मानवीय पल भी देखने को मिले। राहुल गांधी चोटिल अंगूठे के साथ भाषण देने पहुंचे, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने हालचाल पूछा। वहीं संसद परिसर में जेपी नड्डा द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे की मदद का दृश्य भी सामने आया।
विस्तार
बिरला ने राहुल से क्या पूछा?
जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, तो उनके हाथ पर बंधी पट्टी ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हल्के अंदाज में उनसे चोट के बारे में पूछा। राहुल गांधी ने बताया कि उनके अंगूठे में चोट लगी है। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।नड्डा ने खरगे के लिए हाथ बढ़ाया
इसी दौरान संसद परिसर में एक और दिलचस्प और सकारात्मक दृश्य सामने आया। राजनीतिक मतभेदों के बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। संसद के गलियारों में अक्सर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन इस क्षण ने सियासत से परे आपसी सम्मान और शालीनता की मिसाल पेश की।The Beauty of Democracy..!😍
— Junjun (@junjunjitweets) April 17, 2026
Union Minister J.P. Nadda assists Congress President Mallikarjun Kharge on the steps of Parliament
This is how a healthy democracy should look.
Unfortunately, only the BJP upholds this culture !!🫂 pic.twitter.com/Mr2xO3yHiF
गहमा-गहमी और आरोप-प्रत्यारोप के माहौल के बीच यह छोटा सा दृश्य इस बात का संकेत था कि लोकतंत्र में मतभेद भले ही तीखे हों, लेकिन मानवीय रिश्तों की गर्माहट अब भी कायम है। यही वजह रही कि यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे सकारात्मक राजनीति की झलक बताते हुए सराहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X