{"_id":"69e762b01b7b09deeb09c1fc","slug":"bjp-leader-sambit-patra-s-statement-on-kharge-s-controversial-remark-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगे के बयान पर BJP का पलटवार: कहा- कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत और PM मोदी को आतंकी कहती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खरगे के बयान पर BJP का पलटवार: कहा- कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत और PM मोदी को आतंकी कहती है
आईएएनएस/एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Kharge's Controversial Remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर अब भाजपा ने जोरदार हमला बोला है।
खरगे के बयान पर घमासान।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कह दिया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए और खड़गे के बयान को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। पुरी से सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि यह जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है।
Trending Videos
'कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है और पीएम मोदी को आतंकी'
संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री को आतंकी कहना कोई भूल नहीं है। अगर वह सफाई दे रहे हैं तो आप याद रखिए, ये कांग्रेस का जानबूझकर किया गया षड्यंत्र है। कुछ दिनों से हम सभी देख रहे हैं कि कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी पीएम मोदी को लेकर किस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में पीएम मोदी के लिए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आज तो हद हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया। ये वही पार्टी है, जो ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहती है और बड़े-बड़े आतंकियों के साथ खड़ी रहती है। कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है और पीएम मोदी को आतंकी।
ये भी पढ़ें: Kharge in Controversy: खरगे ने प्रधानमंत्री को पहले बता दिया 'आतंकी', बवाल हुआ तो सफाई में कहा- वो डराते हैं
ये कांग्रेस का चरित्र है- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी आतंकी क्यों हैं? क्योंकि वे लोगों को पानी, घर, मुद्रा योजना, मुफ्त राशन दे रहे हैं और लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं। इसलिए वे आतंकी हो गए, ये कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि जब-जब पार्टी ने पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, तब-तब जनता ने कांग्रेस को दंडित किया है। इस बार भी भारत की जनता जवाब देगी।
वहीं, सांसद विनोद तावड़े ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रधानमंत्री को आतंकी कहना घोर निंदनीय एवं भर्त्सना के योग्य है। संवैधानिक प्रक्रिया से चयनित देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध ऐसे शब्दों का प्रयोग करना उनकी संविधान-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है एवं यह भी प्रदर्शित करता है कि उनके मन में देश के प्रधानसेवक के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर उतर आए हैं कि वे भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं और उन्हें 'आतंकवादी' कह रहे हैं। राहुल गांधी और एमके स्टालिन को प्रधानमंत्री के साथ-साथ भारत की उस जनता के इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसने उन्हें वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने अपने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों को अपमानित किया है, जिसमें हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं। यह अपवित्र गठबंधन, प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर, असल में भारतीयों को ही आतंकवादी कह रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पर इस तरह के निजी हमले उनके चुनावी भविष्य को नहीं बदल पाएंगे, जो
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा है... यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। यह भारत के प्रधानमंत्री पद पर हमला है... देश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। वहीं भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, "खरगे जी का प्रधानमंत्री के बारे में ये शब्द बोलना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी निराशा में है इसलिए इस प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। जब वे जमीन पर नहीं जीत पाते हैं तो शब्दों के तीर उनके मुंह से निकल रहे हैं लेकिन अंत में वही होना है जो पहले हुआ। कांग्रेस पार्टी अपनी पतन की ओर जा चुकी है।
हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि मैंने नहीं कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवादी हैं। मेरा कहने का मतलब था कि वे धमकी देते हैं, राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। उनके पास ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएं हैं।

कमेंट
कमेंट X